काफ़ी अरसा बीत गया...जाने अब वो कैसी होगी....
वक़्त की सारी कड़वी बाते चुप-चुप के वो सहती होगी..
भीगी बारिश मे वो अब भी
बिन छतरी क चलती होगी..
छप छप कर पानी में फिर
बच्चो जैसे चलती होगी
मुझसे बिछड़े अरसा हो गया..
जाने कैसे हँसती होगी....
बागों से वो अब भी
गुलाब चुराया करती होगी..
सखियों को तंग करती होगी
जुराब छुपाया करती होगी
परियो सी वो लगती होगी
जब भी थोड़ा सजती होगी
मुझसे बिछड़े अरसा हो गया..
जाने अब कैसी लगती होगी...
पापा से अब भी वो
बच्चो सी रूठा करती होगी
मम्मी उसे मनाती होंगी
मेरी कसम दिलाती होंगी
बहनो की ठिठोलियों पर
उनसे भीड़ जाया करती होगी.
यूँ ही चिढ़ जाया करती होगी
मुझसे बिछड़े अरसा हो गया..
जाने किससे लड़ती होगी....
संग मेरे जब चलती थी
हाथ थाम मचला करती थी
पल पल रूठा करती थी..
पल पल माना करती थी
गले लग मुझसे फिर
यूँ ही इठलाया करती थी
आँखे नम भी होती होंगी
याद वो जब भी करती होगी
मुझसे बिछड़े अरसा हो गया..
अपने दिल की अब वो सारी बाते
खुद ही खुद से करती होगी..